मुफ्फसिल थाने से महज 100 मीटर की दूर पांच गुमटियों में चोरी

मुफ्फसिल थाना से महज 100 मीटर दूर यादव मोड़ पर गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक साथ पांच गुमटियां तोड़ दुकानों से नगदी समेत हजारों के सामान की चोरी कर आराम से चम्पत हो गये.

चौसा़ मुफ्फसिल थाना से महज 100 मीटर दूर यादव मोड़ पर गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक साथ पांच गुमटियां तोड़ दुकानों से नगदी समेत हजारों के सामान की चोरी कर आराम से चम्पत हो गये. इसकी जानकारी दुकानदारों को सुबह होने पर पीड़ितों द्वारा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. बताया जा रहा है कि आसपास के गांव के रहने वाले कामता प्रसाद, उपेंद्र राम, नित्यानन्द प्रसाद, राजू कुमार, लालचंद साह रोजी-रोटी को ले यादव मोड़ पर गुमटियां लगा चाय-पान, जनरल स्टोर, मिठाई आदि की दुकान कर अपने परिवार का जीविका चलाते है. गुरुवार को प्रतिदिन की तरह शाम को अपनी दुकान बंद कर घर आ गये. मौसम खराब होने से पूरी रात हुई तेज बारिश का फायदा उठाते हुए रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा एक साथ पांच गुमटियों को तोड़ रखे हजारों के समान के कुछ नगद रुपये उड़ा लिए और आसानी से चम्पत हो गये. सुबह दुकान खोलने दुकानदार यादव मोड़ पहुंचे तो बिखरे समान व टूटी गुमटियों को देख छक्के-बक्के हो गये. इस घटना की सूचना थाने को दी गयी. थाना पहुंच घटना की जांच की गयी. वहीं पीड़ितों द्वारा थाने को आवेदन दिया गया. इस संबंध में पुलिस से पूछने पर बताया कि आवेदन मिला है. जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि पिछले सितंबर माह में भी चोरों ने एक साथ तीन गुमटियों को तोड़कर चोरी किया था. जबकि यादव मोड़ पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा है. पुलिस की रात में भी सरगर्मी रहती है. फिर चोरों के आतंक से दुकानदार त्रस्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >