नगर के बड़ेे नालों की नहीं हुई सफाई

जिले में यदि मॉनसून ने समय से दस्तक दिया तो नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. नगर के अभी कई बड़े नालों की सफाई नहीं हो पाई है

बक्सर. जिले में यदि मॉनसून ने समय से दस्तक दिया तो नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. नगर के अभी कई बड़े नालों की सफाई नहीं हो पाई है. नगर के मेन रोड से लेकर नगर परिषद में शामिल नई बस्ती में तो हाल और भी बुरा है. जिसकी सफाई को लेकर नगर परिषद लापरवाह बना हुआ है. जिसके कारण नगर वासियों को वर्षात की शुरूआत होने के साथ ही जल जमाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. नगर की नालियों की बजाय गलियों में पानी का बहाव शुरू हो जाएगा. जिससे लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाएगा. आमतौर पर मॉनसून के निर्धारित समय से नगर के नालों की साफ-सफाई करा दी जाती है. जिससे वर्षा के शुरू होने पर नगर की नालियों के माध्यम से सुगमतापूर्वक वर्षा के पानी का बहाव हो सके. जिससे नगर वासियों को जल जमाव की समस्या से निजात मिल सके. सफाई को लेकर मॉनसून का हो रहा इंतजार नगर की साफ सफाई को लेकर प्रतिवर्ष करोड़ों तथा प्रतिमाह लाखों रुपये खर्च किया जाता है. लेकिन प्रतिवर्ष वर्षांत होने पर लोगों को जल जमाव जैसी समस्या झेलनी पड़ रही है. मौसम में बदलाव लगातार जारी है. जिससे जिले में कभी भी बारिश हो सकती है. जिससे लोगों की समस्या बढ़ सकती है. वहीं लोगों की मानें तो संपूर्ण सफाई के तहत नगर परिषद भारी भरकम राशि सफाई पर खर्च करता है. लेकिन नगर की कई ऐसे नाले है जो कचरा से अभी भी भरा हुआ है. जिससे छोटी-छोटी नालियां जुड़ी है. इन बड़े नालों से पानी का बहाव जाम होने के कारण नहीं हो रहा है. वहीं इसकी अभी भी सफाई नहीं कराई गई है. नगर परिषद से गुजरने वाला नाला भी है पूरी तरह से जाम नगर परिषद से ठठेरी बाजार होते हुए बहने वाले नाले की स्थिति भी दयनीय है. नगर परिषद के ठीक बगल से बहने वाला मेन रोड के सामानांतर नाला की भी अभी सफाई नहीं हुई है. नाला में घास के साथ ही गाद पूरी तरह से भर गया है. जिससे नाला में पानी का बहाव प्रभावित है. जबकि जिले में 12 जून तक मॉनसून की वर्षा दस्तक दे देती है. ऐसे में नगर के इन बड़े नालों की सफाई नहीं होने से जल निकासी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >