Buxar News: सात पावर सबस्टेशनों से बाधित रही आपूर्ति

गुरुवार को आयी आंधी-पानी से जिले के सात पावर सबस्टेशन से कहीं चार घंटे तो कहीं 24 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहा.

बक्सर

. गुरुवार को आयी आंधी-पानी से जिले के सात पावर सबस्टेशन से कहीं चार घंटे तो कहीं 24 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहा. इटाढ़ी तिवाय पावर सबस्टेशन से 24 घंटे से बिजली ठप होने के कारण तकरीबन दस गांवों में शुक्रवार की सुबह पानी के लिए हाहाकार मच गया.

गुरुवार दोपहर में हुई बारिश के बाद शहर में आधे से ज्यादा जगहों पर घंटों बिजली गुल रही. जानकारी के मुताबिक पांडेपट्टी पावर सबस्टेशन का 33 केवी 2:15 बजे से लेकर 4:45 बजे तक बंद रहा. पुरुषोत्तमपुर पावर सबस्टेशन 2:15 बजे से लेकर 4:50 बजे तक बिजली बाधित रहा. जयपुर पावर सबस्टेशन 2:15 बजे से लेकर 5:15 बजे तक बाधित रहा. सोवान पावर सबस्टेशन 2:15 बजे से लेकर 5:15 बजे तक बाधित रहा. बिजली, सिमरी पावर सबस्टेशन का 2:15 बजे से लेकर 5:45 बजे तक बाधित रहा. चक्की पावर सबस्टेशन 2:15 बजे से लेकर 9 बजे रात बाधित रहा. वही राजपुर पॉवर सबस्टेशन 2:15 बजे से लेकर 6:50 बजे तक बाधित रहा. वही खबर लिखे जाने तक बेलाउर फीडर का बिजली आपूर्ति 24 घंटे से अधिक समय से बाधित रहा. बेलाउर फीडर लगभग 26 घंटे से अधिक बाधित रहा. वही तिवाय फीडर से 24 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप रहा. जिसके वजह से उमरपुर, नाट, मझरिया, खराटी, हितन पडरी, समेत अन्य गांव के लोगों को पानी के लिए परेशान रहे. बेलाउर फीडर का विद्युत बाधित रहने का मुख्य कारण था मझरिया गांव के समीप एक पेड़ पर तार पर गिर गया था. पेड़ को हटाने में न तो विद्युत विभाग तत्परता दिखा रहा था न ही वन विभाग. वहीं बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि बारिश और तेज हवा का चलना प्राकृतिक आपदा है. लाइनों पर ही पेड़ गिरेंगे तो स्वाभाविक है सप्लाई बाधित होगी. इससे इतर उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत तार पर झूल रही पेड़ों की टहनियां सही तरीके से काटी जाये और मानसून से आने से पहले रात में जंफर की पेट्रोलिंग की जाये तो काफी हद तक बारिश में बिजली गुल होने के मामले को कंट्रोल किया जा सकता है. साथ ही शहर के विभिन्न पावर सब स्टेशन को मिलने वाले 33 केवी सप्लाई की संचरण व्यवस्था ऐसी है. फाल्ट को दुरुस्त करने के लिए सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से अन्य पीएसएस से जुड़े 33 केवी को भी बंद करना पड़ता है. वही उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत विभाग के काूल सेंटर पर फोन करने पर कोई जवाब ही नहीं मिल रहा था. वही विभागीय अधिकारी भी फोन करने पर उठा नहीं रहे हैं. इधर विद्युत कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकास सिंह ने कहा कि खराब हुए लाइन को ठीक कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >