बक्सर : मध्य विद्यालय सोवा में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

Buxar News : बैंक ऑफ इंडिया की सोवा शाखा ने मध्य विद्यालय सोवा में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. वरिष्ठ शाखा प्रबंधक तरुण कुमार ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों और ईमानदारी के महत्व के बारे में बताया.

Buxar News : बैंक ऑफ इंडिया की सोवा शाखा की ओर से शनिवार को मध्य विद्यालय सोवा के परिसर में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक तरुण कुमार ने की. इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को सतर्कता, ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गयी.

भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में सभी की भूमिका

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ शाखा प्रबंधक तरुण कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने लोगों से रिश्वत लेने और देने से बचने तथा किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि का समर्थन नहीं करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ईमानदारी केवल व्यक्तिगत गुण नहीं, बल्कि मजबूत और जिम्मेदार समाज की आधारशिला है.

विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों को विकसित करने पर जोर

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों में बचपन से ही नैतिक मूल्यों, ईमानदारी और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना जरूरी है. आज के विद्यार्थी ही भविष्य के जिम्मेदार नागरिक हैं. उनके माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है.

Also Read : चैनपुर में प्रारंभिक शिक्षकों की बैठक, 24 अक्टूबर को शिक्षक एकता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय

ईमानदारी के प्रति प्रतिबद्धता जतायी

कार्यक्रम के दौरान भ्रष्टाचार के दुष्प्रभाव, पारदर्शिता और नैतिक आचरण को लेकर चर्चा की गयी. उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ईमानदारी एवं भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतायी.

Also Read : कैमूर में आधार बनवाना बना मुसीबत, एक कंप्यूटर पर 30-35 आवेदकों का ही हो रहा काम

शिक्षक और छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

कार्यक्रम में बैंक के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, मध्य विद्यालय सोवा के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार, उच्च विद्यालय सोवा के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार राय समेत शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

Also Read : कैमूर में आधार बनवाना बना मुसीबत, एक कंप्यूटर पर 30-35 आवेदकों का ही हो रहा काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >