Buxar News: 24 घंटे में 33 सेमी घटा गंगा का जलस्तर, वार्निंग लेवल से अभी भी ऊपर

ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश थमने के कारण गंगा का जलस्तर घटने का सिलसिला लगातार जारी है. जिससे जलस्तर वार्निंग लेवल के करीब पहुंच गया है

बक्सर

. ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश थमने के कारण गंगा का जलस्तर घटने का सिलसिला लगातार जारी है. जिससे जलस्तर वार्निंग लेवल के करीब पहुंच गया है. मंगलवार की शाम 7 बजे गंगा का जलस्तर कम होते हुए 59.34 मीटर पर आ गया. यह लेवल चेतावनी बिंदु 59.32 मीटर से 2 सेंटीमीटर अधिक है. सोमवार की रात 8 बजे गंगा का जलस्तर 59.67 मीटर था. जिसमें पिछले चौबीस घंटे में 33 सेमी की कमी दर्ज की गयी. जलस्तर में कमी आने के कारण गंगा के तटीय इलाके के लोग राहत में हैं. लेकिन अभी चार संकट से लेकर अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक जलस्तर घटने का क्रम अभी भी जारी है. हालांकि सुबह 7 बजे से जलस्तर घटने की रफ्तार में कमी आयी है और 2 सेमी प्रति घंटे से 1 सेमी प्रति घंटे हो गई है. गौरतलब है कि रविवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया था. इससे गंगा एवं सहायक नदियों के तटीय इलाके में भी राहत मिली है. चौबीस घंटे तक जलस्तर खड़ा होने के बाद शनिवार से पानी घटने का सिलसिला एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जारी हुआ था, लेकिन रविवार को पूर्वाह्न 08 बजे से दो सेमी प्रति घंटे की गति से जलस्तर खिसकना प्रारंभ होने के बाद अभी तक उसी रफ्तार से घट रहा है. बक्सर में खतरे का निशान 60.32 मीटर तथा चेतावनी बिंदु 60.32 मीटर निर्धारित है. जलस्तर में कमी आने के बाद प्रभावित लोगों के साथ ही जिला प्रशासन भी राहत में है. लेकिन तटवर्ती इलाके की स्थिति पर अभी भी बराबर नजर रखी जा रही है, ताकि कटाव आदि को लेकर प्रभावी कदम उठाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >