बक्सर में वर्षों से जाम मुख्य नाले की हुई सफाई, जलजमाव से ग्रामीणों को मिली राहत

बक्सर जिले के शिवपुर गांव में लंबे समय से जाम पड़े मुख्य नाले की सफाई कर दी गई है. इस सफाई से ग्रामीणों को जलजमाव की समस्या से निजात मिली है. मुखिया ने स्थायी समाधान के तौर पर ऊंचा नाला बनाने का भरोसा दिया है.

Buxar Shivpur Drain Cleaning : बक्सर जिले के केसठ प्रखंड अंतर्गत केसठ पंचायत के पश्चिमी शिवपुर गांव में वर्षों से जाम पड़े मुख्य नाले की सफाई कराई गई. नाले से गाद और अवरोध हटने के बाद जल निकासी सुचारु हो गई, जिससे लंबे समय से जलजमाव की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिली. पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य की निगरानी की और स्थायी समाधान का भी भरोसा दिलाया.

जाम नाले से सड़क पर बह रहा था गंदा पानी

ग्रामीणों के अनुसार मुख्य नाला लंबे समय से जाम पड़ा था. कई स्थानों पर नाली को बंद कर दिए जाने से पानी का बहाव पूरी तरह रुक गया था. इसके कारण गंदा पानी सड़क पर फैलने लगा था, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

मुखिया की मौजूदगी में हुई सफाई

समस्या की जानकारी मिलने के बाद पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान मौके पर पहुंचे और अपनी निगरानी में पूरे नाले की सफाई कराई. जिन स्थानों पर नाली को अवरुद्ध किया गया था, उन्हें भी तत्काल खुलवाया गया. सफाई पूरी होने के बाद नाले में पानी का बहाव सामान्य हो गया और सड़क पर जमा पानी निकल गया.

स्थायी समाधान के लिए बनेगा नया ऊंचा नाला

मुखिया अरविंद कुमार यादव ने बताया कि जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए जल्द ही पुराने नाले की जगह ऊंचा और मजबूत नाला बनाया जाएगा. इससे भविष्य में बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या नहीं होगी और ग्रामीणों को बार-बार परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

ग्रामीणों ने जताया आभार

सफाई अभियान के दौरान स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय बारी, असलम, आजाद, अशोक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. स्थानीय लोगों ने समय पर सफाई अभियान चलाने और स्थायी समाधान का आश्वासन देने पर पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

Also Read :


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girish divedi

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >