पीएम मोदी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा पर भाजपा चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर से शुरू होगा कार्यक्रम

Buxar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी देशभर में 'सेवा संकल्प अभियान' चला रही है. बक्सर जिले में भी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न रचनात्मक और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Buxar News : भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों की यात्रा के उपलक्ष्य में देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है. बक्सर जिले में भी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसे लेकर भाजपा की ओर से नगर के अतिथि गृह में प्रेस वार्ता आयोजित की गई.

सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह और सदर विधायक आनंद मिश्र ने अभियान के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. सदर विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता मिली है. ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से प्रधानमंत्री की इसी सेवा यात्रा और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा.

अभियान में होंगे विभिन्न रचनात्मक और जनसंपर्क कार्यक्रम

सदर विधायक ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में एक साथ चलने वाले इस अभियान के तहत विभिन्न रचनात्मक और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. अभियान के प्रमुख कार्यक्रमों में ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘मेरे सपनों का भारत - चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा - अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति - कलश यात्रा एवं विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर - वाराणसी सेवा यात्रा’, ‘सेवा - मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, रंगोली कार्यक्रम, ‘सेवा फर्स्ट - इनोवेशन चैलेंज’ और ‘प्रशासन सेवा संवाद’ शामिल हैं.

‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को आगे बढ़ाने पर जोर

सदर विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को अभियान से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाना है.

Also Read : बक्सर में घटने लगी गंगा जी की रफ्तार, 8 घंटे में 8 सेंटीमीटर नीचे आया जलस्तर, तटीय इलाकों में राहत की उम्मीद

सेवा भाजपा की कार्यसंस्कृति का मूल आधार : जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की कार्यसंस्कृति का मूल आधार है. सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से बक्सर जिले में भी व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ा जाएगा. उन्होंने जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया.

Also Read : बक्सर के किला मैदान में गूंजा सनातन का संदेश, हजारों लोगों ने लिया गौरव सम्मेलन में हिस्सा

प्रेस वार्ता में ये लोग रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय, प्रवक्ता दीपक पांडेय समेत जिले के भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ता और अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read : बक्सर: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >