Buxar News: पुनरीक्षण मतदाता कार्यक्रम को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर एसडीएम ने की बैठक

स्थानीय प्रखंड कार्यालय के सभागार में विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एक बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया.

डुमरांव. स्थानीय प्रखंड कार्यालय के सभागार में विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एक बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया. बैठक की अध्यक्षता एसडीएम राकेश कुमार ने की, कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप पांडे भी मौजूद रहे. एसडीएम ने प्रखंड मुख्यालय पर आए हुए सभी सुपरवाइजर व बीएलओ को क्षेत्र में सक्रिय रहकर काम करने को निर्देश दिया. उनके द्वारा बताया गया की बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर वितरित किए गए प्रपत्रों की निगरानी के साथ जांच करें. गणना फॉर्म का वितरण सही और सटीक होना चाहिए इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. बैठक में मतदाता सूची के साथ प्रतिशत अपडेट करने पर भी जोर दिया गया. बीडियो ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए की कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची में अंकित होने से वंचित न रहे और साथ ही यह भी ध्यान में रखना है कि अपात्र नागरिक को सूची से हटाना भी है. अधिकारियों ने सभी कार्यों को समय व नियमानुसार तरीके से पूरा करने के लिए निर्देश दिया उनके द्वारा नियमित रूप से प्रतिदिन का रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा गया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >