बक्सर में सरपंच संघ की बैठक, चिलबिला के सरपंच हत्याकांड पर फूटा आक्रोश, जल्द गिरफ्तारी की मांग

बक्सर के राजपुर में सरपंच संघ की बैठक में चिलबिला गांव के सरपंच सुभाष यादव की हत्या पर गहरा शोक जताया गया. संघ ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है और प्रशासन को कार्रवाई के लिए अल्टीमेटम दिया है.

Rajpur Sarpanch Association Meeting Buxar : बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में शुक्रवार को सरपंच संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में चिलबिला गांव के सरपंच सुभाष यादव की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई. सरपंचों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन शुरू किया जाएगा.

Buxar News : सरपंच हत्याकांड पर जताया गहरा शोक

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष फुटुचंद सिंह ने की. इस दौरान कुकुढ़ा पंचायत के चिलबिला गांव के सरपंच सुभाष यादव की असमय हुई हत्या पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की.

दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की उठी मांग

बैठक में शामिल सरपंचों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से हत्याकांड में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. उनका कहना था कि जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

सरपंच संघ के सदस्यों ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द और प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो सभी सरपंच एकजुट होकर सड़क पर उतरेंगे और उग्र आंदोलन शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा.

कई पंचायतों के सरपंच रहे मौजूद

बैठक में ललन सिंह, शंभूनाथ मिश्र, ओम प्रकाश सिंह, उपेंद्र पासवान, परशुराम राम, आरती कुमारी, योगेंद्र चौहान, रमेश राम सहित विभिन्न पंचायतों के सरपंच और उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kamal pankaj

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >