Buxar News : आगामी 13 सितंबर 2026, रविवार को आयोजित होने वाले सनातन गौरव सम्मेलन को लेकर चौसा और राजपुर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है. सम्मेलन के आयोजन को लेकर विश्वामित्र सेना के कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सनातनी समाज के लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं.
सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का दिया जाएगा संदेश
आयोजकों के अनुसार, सनातन गौरव सम्मेलन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, संस्कार, एकता और स्वाभिमान के संकल्प को मजबूत करना है. सम्मेलन के माध्यम से लोगों को अपनी गौरवशाली परंपराओं के प्रति जागरूक करने के साथ सामाजिक एकता का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा.
अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील
विश्वामित्र सेना के कार्यकर्ताओं ने चौसा एवं राजपुर क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. आयोजकों ने कहा कि सम्मेलन को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.
13 सितंबर को आयोजित होगा सम्मेलन
आयोजकों ने बताया कि सनातन गौरव सम्मेलन का आयोजन 13 सितंबर 2026, रविवार को किया जाएगा. इसे लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच सम्मेलन की जानकारी पहुंचाने और आमंत्रण देने का अभियान लगातार जारी रहेगा.
