वामन द्वादशी पर 23 सितंबर को बक्सर आएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Buxar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 23 सितंबर को वामन द्वादशी के अवसर पर बक्सर का दौरा करेंगे. इस दौरान वे वामनेश्वर मंदिर जाएंगे और विश्वामित्र पार्क स्थल का निरीक्षण करेंगे. उनकी यात्रा से पहले प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं.

Buxar News : पौराणिक और ऐतिहासिक नगरी बक्सर में वामन द्वादशी के पावन अवसर पर 23 सितंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान वामन के जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले मेले में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम के दौरान उनके मुख्य यजमान की भूमिका में रहने की भी बात कही गयी है. जिलाधिकारी साहिला के नेतृत्व में जिले के वरीय अधिकारियों की टीम कार्यक्रम स्थलों का जमीनी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है.

नई बाजार हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे सीएम

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 23 सितंबर को विशेष हेलीकॉप्टर से नई बाजार हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. इसके बाद वे सीधे भगवान वामनेश्वर मंदिर जाएंगे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना करेंगे. गौरतलब है कि इससे पहले बक्सर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने वामन भगवान मंदिर को केंद्रीय कारा परिसर से अलग करने की घोषणा की थी, जिसे कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है. ऐसे में दूसरी बार मंदिर पहुंचने वाले मुख्यमंत्री से जुड़ी संभावित घोषणाओं को लेकर भी लोगों की नजरें टिकी हैं.

Also Read : 28 सितंबर के राजभवन मार्च को लेकर करगहर पहुंचा छात्र-नौजवानों का जत्था, नुक्कड़ सभा में जुटे कार्यकर्ता

विश्वामित्र पार्क स्थल का करेंगे निरीक्षण

धार्मिक अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री ज्योतिप्रकाश चौक से श्रीनाथ बाबा मंदिर तक प्रस्तावित विश्वामित्र पार्क के स्थल का भौतिक निरीक्षण करेंगे. महर्षि विश्वामित्र की स्मृतियों को समर्पित प्रस्तावित पार्क को बक्सर में पर्यटन को बढ़ावा देने वाली महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में देखा जा रहा है. इसके बाद मुख्यमंत्री चुरामनपुर स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित मुख्य समारोह और जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर चुरामनपुर मैदान में भव्य पंडाल और मंच तैयार किया जा रहा है.

Also Read : अवधूत भगवान राम की जयंती पर संगोष्ठी, धर्म-संस्कृति और समाजसेवा में योगदान को किया याद

सीएम के संभावित रूट पर सड़क और सफाई कार्य में तेजी

मुख्यमंत्री के संभावित रूट और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए शहर में सड़क निर्माण, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण के कार्य तेज कर दिये गये हैं. महीनों से धीमी गति से चल रहे अधूरे बाईपास सड़क निर्माण कार्य में भी तेजी आयी है. जिला प्रशासन के निर्देश पर ठेकेदार दिन-रात काम कराकर सड़क को दुरुस्त करने में जुटे हैं. इसके साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें.

Also Read : भोजपुर से बिक्रमगंज आया परिवार बना प्रमुख कारोबारी घराना, उमेश स्वीट्स के संस्थापक मुद्रिका प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओंकार नाथ मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >