अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद का सख्त अभियान, फुटपाथ पर बनीं अस्थायी दुकानें और निर्माण हटाये

Buxar News : बक्सर में नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है. रामरेखा घाट से एमपी हाई स्कूल तक फुटपाथों पर बने अस्थायी निर्माण और दुकानों को जेसीबी से हटाया गया. दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

Buxar News : शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने सोमवार को सख्त अभियान चलाया. रामरेखा घाट से एमपी हाई स्कूल होते हुए अतिथि गृह जाने वाले मार्ग के दोनों ओर फुटपाथ पर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया. इस दौरान कई अस्थायी दुकानों और निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया.

दोपहर करीब एक बजे नगर परिषद की टीम जेसीबी, ट्रैक्टर और पुलिस बल के साथ मॉडल थाना के पास पहुंची. टीम को देखते ही कई दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकानें, करकट के छज्जे और अन्य अस्थायी निर्माण हटाना शुरू कर दिया. इसके बाद नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, जो करीब दो घंटे तक चली.

रामरेखा घाट के मुख्य गेट से शुरू हुआ अभियान

अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत रामरेखा घाट के मुख्य गेट से की गयी. यहां से एमपी हाई स्कूल के गेट तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर किये गये कब्जे को हटाया गया. अभियान का नेतृत्व कर रहे नगर परिषद के नगर प्रबंधक नीरज कुमार झा ने अस्थायी रूप से दुकान लगाने वाले लोगों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी.

दोबारा अतिक्रमण करने पर सामान जब्त करने की चेतावनी

नगर प्रबंधक ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त किया जायेगा. साथ ही आर्थिक जुर्माना भी लगाया जायेगा. नगर परिषद की ओर से अतिक्रमणकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गयी.

Also Read : भोजपुर से बिक्रमगंज आया परिवार बना प्रमुख कारोबारी घराना, उमेश स्वीट्स के संस्थापक मुद्रिका प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

एमपी हाई स्कूल के सामने भी हटाया गया कब्जा

इसके बाद नगर परिषद की टीम एमपी हाई स्कूल के गेट के सामने अतिथि गृह जाने वाली सड़क पर पहुंची. यहां भी सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया. कार्रवाई के दौरान नगर परिषद प्रशासन के तेवर सख्त दिखे.

Also Read : 28 सितंबर के राजभवन मार्च को लेकर करगहर पहुंचा छात्र-नौजवानों का जत्था, नुक्कड़ सभा में जुटे कार्यकर्ता

पुलिस बल के साथ नगर परिषद की टीम रही मौजूद

अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर प्रबंधक नीरज कुमार झा के साथ मो. वाहिद अहमद, मनोज केसरी, कुमार अविनाश, नवीन पांडेय समेत पुलिस के जवान शामिल रहे.

Also Read : अवधूत भगवान राम की जयंती पर संगोष्ठी, धर्म-संस्कृति और समाजसेवा में योगदान को किया याद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष कुमार मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >