Buxar News : भगवान वामन की अवतार स्थली बक्सर में वामन द्वादशी के पावन अवसर पर आगामी 23 सितंबर को भगवान वामन चेतना मंच के तत्वावधान में भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी. रथयात्रा रामरेखा स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर से शुरू होकर नगर का भ्रमण करते हुए भगवान वामन मंदिर में संपन्न होगी.
रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे मंच के सदस्य
भगवान वामन चेतना मंच के सदस्य रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोर-शोर से जुटे हुए हैं. मंच के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी एवं शाहाबाद प्रक्षेत्र के अध्यक्ष रिंकु पांडेय के नेतृत्व में सदस्यों की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. नगर के विभिन्न मोहल्लों के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी लोगों से संपर्क किया जा रहा है.
घर-घर पहुंचकर लोगों को दिया जा रहा आमंत्रण पत्र
जनसंपर्क अभियान के दौरान मंच के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रण पत्र दे रहे हैं. सनातनियों, महिलाओं, युवाओं, व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों और सभी वर्ग के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भगवान वामन की भव्य रथयात्रा में शामिल होने की अपील की जा रही है.
Also Read : चक्की सीएचसी में सफाई व्यवस्था पर सवाल, पांच कर्मियों के काम करने के बावजूद रजिस्टर में नौ की हाजिरी
जनप्रतिनिधियों को भी किया गया आमंत्रित
रथयात्रा में शामिल होने के लिए सांसद सुधाकर सिंह, बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र और पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी को भी आमंत्रित किया गया है. मंच की ओर से कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है.
Also Read : हेठुआ गांव में बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का 15वां पूजनोत्सव धूमधाम से संपन्न
कार्यक्रम की सफलता को लेकर लगातार हो रही बैठकें
रथयात्रा को लेकर नगर समेत जिलेवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा भी की जा रही है. इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिषेक ओझा, दयानंद उपाध्याय, प्रमोद चौबे, सरोज तिवारी, प्रकाश पांडेय, अवधेश चौबे, अखिलेश पांडेय, कमलाकर ओझा, राघव पांडेय, आशुतोष मिश्र, आशुतोष चतुर्वेदी समेत अन्य सदस्य शामिल रहे.
Also Read : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चौसा में पेंटिंग प्रतियोगिता, बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश
