बक्सर: राजपुर में सरस्वती विद्या निकेतन का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन, विधायक बोले- बनेगा उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र

राजपुर प्रखंड के चयनित मॉडल स्कूल को सरस्वती विद्या निकेतन के रूप में विकसित किया गया है, जिसका मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया. विधायक संतोष कुमार निराला ने कहा कि यह विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाशाली छात्रों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करेगा.

Rajpur Saraswati Vidya Niketan Inauguration : बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड के चयनित मॉडल स्कूल को सरस्वती विद्या निकेतन के रूप में विकसित करते हुए रविवार को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से इसका उद्घाटन किया. विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह विधायक संतोष कुमार निराला शामिल हुए. उद्घाटन समारोह को लेकर विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. इस दौरान छात्र-छात्राओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला.

Buxar News : विधायक बोले- ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य

समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पांडेय ने की. पूर्व मंत्री सह विधायक संतोष कुमार निराला ने कहा कि सरस्वती विद्या निकेतन एक मॉडल स्कूल है, जहां क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों का चयन किया गया है. उन्होंने कहा कि विषय विशेषज्ञ शिक्षक आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से छात्रों को शिक्षा देंगे, जिससे वे भविष्य में मेडिकल, इंजीनियरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे.

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का भी मिलेगा लाभ, सरकार की पहल को बताया सराहनीय

विधायक ने कहा कि राज्य सरकार की पहल से अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र भी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में यह विद्यालय क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा.

स्मार्ट क्लास से लेकर विज्ञान प्रयोगशाला तक, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा विद्यालय

प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. सरकार द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं नामांकित छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जाएंगी. आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के तहत विद्यालय में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, विज्ञान प्रयोगशाला और समृद्ध पुस्तकालय की व्यवस्था की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सके.

शिक्षकों और छात्रों की रही सक्रिय भागीदारी

उद्घाटन समारोह में विमलेन्द्र पांडेय, शिक्षक मिथिलेश ठाकुर, भाजपा नेता ठाकुर प्रताप उर्फ पिंटू सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान सभी ने विद्यालय को क्षेत्र की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kamal pankaj

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >