शहीद रविकांत सिंह आइपीएस स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज, पूर्वांचल और मगध सेमीफाइनल में

शहीद रविकांत सिंह आईपीएस स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ सोमवार को पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ.

डुमरांव. शहीद रविकांत सिंह आईपीएस स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ सोमवार को पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अधिकारियों ने खेल भावना से खेलने का संदेश दिया. पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पूर्वांचल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवर में 168 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय की टीम 116 रन पर ही सिमट गयी. इस तरह पूर्वांचल ने 52 रनों से मुकाबला अपने नाम किया. बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आकाश चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें वरिष्ठ खिलाड़ी अनवर हुसैन ने पुरस्कार प्रदान किया. मैच का टॉस अशोक कुशवाहा ने कराया. अंपायर की भूमिका वेद प्रकाश और राजीव कमल मिश्रा ने निभाई, जबकि स्कोरर चेतन और कमेंट्रेटर मनोज व अजितेश रहे. दूसरे क्वार्टर फाइनल में सीमांचल और मगध के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. सीमांचल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाये. जवाब में मगध की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 20वें ओवर में 5 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली. इस मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिवांग विजय सिंह के साथ विनोद वर्मा और विनय सिंह ने किया. मगध के कप्तान यश राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विनोद वर्मा द्वारा दिया गया. टॉस शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी अखिलेश केसरी ने कराया. आयोजन में नरेंद्र नाथ ओझा, संजय शर्मा, जियाउल हक, दिलीप शर्मा, पंकज दुबे, दीपक, बाबा यादव, रामजी प्रसाद, यमुना गुप्ता, वाहिद अंसारी, अरविंद चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. आयोजन समिति के सदस्य संजय शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला पूर्वांचल और मगध के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >