बक्सर में वारंट निष्पादन और ट्रैफिक नियम तोड़ने मामले में 19 गिरफ्तार, 107 लीटर शराब जब्त; 26 हजार का जुर्माना

बक्सर पुलिस ने जिले भर में विशेष अभियान चलाकर 19 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस अभियान में शराब तस्करी, वारंटियों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विशेष ध्यान दिया गया. बड़ी मात्रा में शराब जब्त कर जुर्माना भी वसूला गया.

Buxar News : बक्सर जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया. अभियान में पुलिस का मुख्य फोकस शराब तस्करी, वारंट के निष्पादन और यातायात नियमों के पालन पर रहा.

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान 107.04 लीटर शराब जब्त कर नियमानुसार नष्ट की गई. इसके साथ ही 23 वारंट का निष्पादन किया गया, जबकि 6 मामलों में कुर्की की कार्रवाई भी की गई.

शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई

अभियान के दौरान शराब के खिलाफ सबसे कड़ी कार्रवाई देखने को मिली. पुलिस ने 13 लोगों को शराब पीते हुए गिरफ्तार किया. वहीं एक शराब तस्कर को भी पकड़ा गया, जिसके पास से 104.04 लीटर विदेशी शराब और 3 लीटर देशी शराब बरामद हुई. कुल 107.04 लीटर शराब को जब्त कर नष्ट किया गया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में शराब के अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा.

फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा

कानून से बचने की कोशिश कर रहे आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्ती दिखाई. अभियान के दौरान 23 वारंट का निष्पादन किया गया. इसके अलावा 6 मामलों में कुर्की की कार्रवाई की गई.

वारंट के पांच फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. पुलिस ने साफ किया है कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी लगातार दबिश दी जाएगी.

यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई. वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 26,500 रुपये का जुर्माना वसूला.

साथ ही वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का पालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अभियान के चलते जिले में वाहन चालकों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Onkar nath mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >