बक्सर में परिवार ने बेटे के जन्मदिन पर लगाया पौधा, पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प

बक्सर के राजपुर में एक अनोखे अंदाज में मनाया गया बेटे का जन्मदिन. पूर्व मुखिया और परिजनों ने मिलकर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. जानें इस पहल के बारे में.

बक्सर के राजपुर प्रखंड के भलुहा गांव में पूर्व मुखिया मिथिलेश पासवान एवं पूर्व प्रखंड प्रमुख बबीता देवी ने अपने बेटे कौशल के जन्मदिन पर पौधरोपण कर इसे यादगार बनाया. ग्रामीणों एवं परिजनों के साथ फलदार और छायादार पौधा लगाकर संकल्प लेते हुए पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया.

मिथिलेश पासवान ने कहा कि आज हरे पेड़ों की लगातार हो रही कटाई से धरती प्रभावित हो रही है. जलवायु परिवर्तन से बिना मौसम का गर्मी, सर्दी व बरसात हो रही हैं. हम सभी का कर्तव्य है कि हम सभी पेड़ लगाकर धरती को बचाएं और अच्छे वातावरण में सांस ले.

उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र व राज्य सरकारें भी प्रयासरत हैं. हम सभी को इसमें सहयोग करने की जरूरत हैं. मैं अपने बाकी जीवन में हजारों पेड़ लगाने का संकल्प लिया हूं. जो आम आदमी, जनप्रतिनिधि, सरकारी कर्मचारी, अधिकारियों के साथ मिलकर पूरा किया जाएगा. सभी से अपील किया कि आप सभी भी पांच पेड़ जरूर लगाएं.

उक्त अवसर पर काजल, मोनिका , गीता देवी , शिवजी पासवान , अनिल राम , रामेश्वर राय सहित अन्य लोगों ने भी पौधारोपण कर धरती बचाने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kamal pankaj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >