बगैर पेनाल्टी और ब्याज के मार्च 2026 तक जमा करें होल्डिंग टैक्स : किरण देवी

शनिवार को नगर पंचायत चौसा कार्यालय में मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित की गयी.

चौसा. शनिवार को नगर पंचायत चौसा कार्यालय में मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसका संचालन कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने की. मुख्य पार्षद किरण देवी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में चल रहे चयनित एजेंसी के माध्यम से साफ सफाई के कार्यों का एग्रीमेंट 2 वर्षों का था एक साल बीत जाने के बाद अगले एक वर्ष के लिए रिन्यूअल किया जाता है. नगर पंचायत चौसा के विकास के लिए व्यावसायिक बंधुओं को व्यापार अनुज्ञप्ति (ट्रेड लाइसेंस) निर्गत करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु नगर पंचायत में प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया. मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाइट, प्रत्येक वार्ड में आम लोगों को पीने के लिए वॉटर कूलर, सदस्यों के अनुशंसा के आलोक में चापाकल, निर्माण कार्य नगर पंचायत के विभिन्न स्टैंड में यात्री शेड का निर्माण, सामुदायिक शेड का निर्माण सीमेंटेड कुर्सी, आवश्यकता के अनुरूप सीसीटीवी कैमरा के विस्तारीकरण, जरूरत के हिसाब से हाई मास्ट लाइट लगाने सहित अन्य विकास कार्यों पर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी. नाली गली से संबंधित अन्य योजनाओं को भी स्वीकृत प्रदान की गयी. किरण देवी ने कहा कि मार्च 2026 तक सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स पर लगने वाले पेनल्टी ही नहीं बल्कि ब्याज भी माफ होगा. जिसको लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में आमजनों को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार करने पर निर्णय लिया गया एवं विभिन्न वार्डों में शिविर लगाया जायेगा. बैठक में नगर पंचायत चौसा के उप मुख्य पार्षद सरिता देवी, सशक्त स्थाई समिति के सदस्य ललिता देवी, चंदन चौधरी, आनंद कुमार रावत मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >