buxar news : लूटपाट के दौरान ट्रेन में गोपालगंज के यात्री को चाकू मारकर किया जख्मी

buxar news : मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए बक्सर आ रहे थे श्रद्धालुबरुना और बक्सर स्टेशन के बीच हुई वारदात, दो अपराधियों पर मामला दर्ज

buxar news : बक्सर. गंगा स्नान के लिए ट्रेन से बक्सर आ रहे गोपालगंज के श्रद्धालुओं को लुटेरों ने निशाना बनाया. यह घटना दानापुर रेल मंडल अंतर्गत बक्सर व बरूना स्टेशन के बीच शनिवार की रात ट्रेन संख्या 53261 फतुहा–बक्सर पैसेंजर ट्रेन में हुई. लुटेरों ने यात्रियों पर चाकू से हमला कर घटना को अंजाम दिया. इसमें एक यात्री जख्मी हो गया. घटना के चलते ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच दहशत अफरातफरी मच गयी. जख्मी सूरज ठाकुर उर्फ मंगरू ठाकुर गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बिनोद मटियानी गांव निवासी लक्ष्मण ठाकुर के पुत्र हैं. पीड़ित यात्री की लिखित शिकायत पर बक्सर के जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के मुताबिक फतुहा से पटना के रास्ते ट्रेन बरूना स्टेशन पर रुकी. इसी क्रम में अपराधी ट्रेन में सवार हो गये व गाड़ी के खुलते ही चाकू के बल पर यात्रियों से लूटपाट करने लगे. इसका विरोध करने पर सूरज ठाकुर उर्फ मंगरु ठाकुर को चाकू मारकर जख्मी कर दिये. घटना की गंभीरता को देखते हुए रेल डीएसपी कंचन राज और दानापुर जीआरपी सर्किल इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की. इसकी पुष्टि करते हुए जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि चाकू के बल पर लूट की घटना हुई है. इसमें शामिल अपराधियों की पहचान की कवायद शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >