Buxar News: मारपीट में एक जख्मी, चार गिरफ्तार

बासुदेवा थाना के भटौली गांव में एक युवक के साथ नामजद लोगों द्वारा मारपीट किया गया. मारपीट में युवक संतोष कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गये.

नावानगर. बासुदेवा थाना के भटौली गांव में एक युवक के साथ नामजद लोगों द्वारा मारपीट किया गया. मारपीट में युवक संतोष कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गये. जख्मी युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावानगर में भर्ती कराया गया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिये बक्सर रेफर कर दिया गया. इसको लेकर युवक द्वारा बासुदेवा थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मारपीट के आरोपित मनोज कुमार, बीरेंद्र सिंह, रजनीश कुमार और रोहित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसकी पुष्टि करते हुए बासुदेवा थानाध्यक्ष मधुबाला भारती ने बताया कि चार नामजद लोगो द्वारा एक युवक के साथ मारपीट किया गया. जिसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. मारपीट करने के सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >