बक्सर: नावानगर के सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन उद्धघाटन

नावानगर प्रखंड में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन माध्यम से शुभारंभ किया गया है। यह पहल ग्रामीण बच्चों को शहर जैसी गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Buxar News : बक्सर के नावानगर प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित 2 उच्च विद्यालय नावानगर के परिसर में संचालित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन माध्यम से शुभारंभ किया गया. विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. मॉडल स्कूल के शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है.

ग्रामीण बच्चों को मिलेगा शहर जैसी शिक्षा का माहौल

कार्यक्रम में मौजूद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्याम बिहारी प्रसाद ने विद्यालय के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए कहा कि मॉडल विद्यालयों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

स्मार्ट सुविधाओं से लैस होगा मॉडल स्कूल

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है. विद्यालय में छात्रों के लिए स्वच्छ पेयजल, निर्बाध बिजली व्यवस्था, आधुनिक शौचालय, गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर, व्यवस्थित कार्यालय, कंप्यूटर लैब और हाई स्पीड इंटरनेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

तकनीक आधारित पढ़ाई से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर

मॉडल स्कूल में आधुनिक संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है. कंप्यूटर लैब और इंटरनेट सुविधा के जरिए छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जाएगा. इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी बदलते समय के अनुसार तकनीकी ज्ञान हासिल कर सकेंगे.

शिक्षकों और छात्रों में दिखा उत्साह

कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह विकल, शिक्षक सुनील सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. अतिथियों ने विद्यालय के सफल संचालन और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि यह मॉडल स्कूल क्षेत्र में शिक्षा की नई पहचान स्थापित करेगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Triloki chaubey

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >