बक्सर: मठिला पंचायत में एक साल से बंद पड़ा सरकारी चापाकल, सैकड़ों ग्रामीण पेयजल संकट से परेशान

बक्सर के मठिला पंचायत में विकास चौधरी के दरवाजे के पास लगा सरकारी चापाकल पिछले एक साल से खराब है. इससे सैकड़ों ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है. तीन महीने पहले शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई है.

Buxar News: प्रखंड अंतर्गत मठिला पंचायत के वार्ड संख्या-11 में विकास चौधरी के दरवाजे के समीप लगा सरकारी चापाकल पिछले करीब एक वर्ष से खराब पड़ा है. मरम्मत नहीं होने के कारण सैकड़ों ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है.

तीन महीने पहले भी की गई थी शिकायत

वार्ड सदस्य सह दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष अगस्त उपाध्याय उर्फ छोटे बाबा ने बताया कि इस संबंध में करीब तीन महीने पहले संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक चापाकल की मरम्मत नहीं कराई गई.

पेयजल के लिए बढ़ी परेशानी

ग्रामीण जनार्दन चौधरी, सलाम मियां, रवींद्र सिंह, कन्हैया चौधरी, अशोक चौधरी, कलावती देवी और द्वारिका तुरहा ने बताया कि चापाकल बंद होने से ठंडा और स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है. भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. महिलाओं को खाना बनाने और अन्य घरेलू कार्यों में भी कठिनाई हो रही है.

शीघ्र मरम्मत की मांग

ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग से बंद पड़े सरकारी चापाकल की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सके.

इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinit Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >