फाइल-8- मजदूरों के सच्चे हितैषी थे शरतचंद्र

मजदूरों के सच्चे हितैषी थे शरतचंद्र

28 अप्रैल- फोटो-6- श्रद्धांजलि देते लोग चौसा. नगर पंचायत चौसा के दुर्गा मंदिर के पास रविवार को बिहार मोटर मजदूर यूनियन के संस्थापक सह कांग्रेस नेता स्व.शरतचंद्र उपाध्याय की 20वीं पूण्यतिथि मनायी गयी. समाजसेवी पिंटू उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित उक्त जयंती के मौके पर पंहुचे गणमान्य लोगों ने स्व.उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उपस्थित समाजसेवियों ने स्व.उपाध्याय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे मजदूरों के सच्चे हितैषी थे. वे जीवन पर्यन्त मजदूरों के हक के लिए लड़ते रहे. और मजदूरों की लड़ाई लड़ने में हमेशा ही आगे रहे. इसी उद्देश्य से उन्होंने बिहार में मोटर मजदूर यूनियन की स्थापना की तथा इसके माध्यम से मजदूरों के हक की आवाज उठाते रहे. इस मौके पर पूर्व जिप सदस्य बुचिया देवी, अभिमन्यु सिंह कुशवाहा, राजू खरवार, मोनू चंद्रवंशी, धर्मवीर, आयुष, प्रीतम, ऋचा आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >