बक्सर : महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में बीसीए-बीबीए स्टूडेंट्स का ओरिएंटेशन, प्राचार्य ने दिया टेक्नोक्रेट बनने का मंत्र

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर ने बीसीए और बीबीए के नए छात्रों के लिए एक सफल ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया. प्राचार्य प्रो. कृष्ण कांत सिंह ने छात्रों को टेक्नोक्रेट बनने और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया.

बक्सर के महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में बीसीए एवं बीबीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कॉलेज के शैक्षणिक माहौल, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों और करियर की संभावनाओं से रूबरू कराना था. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य सह बीसीए-बीबीए निदेशक प्रो. कृष्ण कांत सिंह ने छात्रों को लक्ष्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा दी.

उन्होंने कहा कि छात्रों को तय करना होगा कि वे सिर्फ टेक्नीशियन बनना चाहते हैं या नेतृत्व क्षमता वाले टेक्नोक्रेट. भविष्य में आपके सामने दो विकल्प हैं- गेट सेटलमेंट या गेट प्लेसमेंट (Get Settlement या Get Placement) लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कर्म, अनुशासन और निरंतर प्रयास जरूरी है.

बीसीए समन्वयक डॉ. सैकत देबनाथ और बीबीए समन्वयक डॉ. पंकज चौधरी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में बीसीए-बीबीए केवल डिग्री नहीं, बल्कि रोजगार, उद्यमिता और प्रोफेशनल ग्रोथ का मजबूत आधार है. इस दौरान बीसीए विभाग के शिक्षक अरुण कुमार ओझा, मधुसूदन कुमार और यथार्थ राज ने कोर्स की संरचना और संभावनाओं पर प्रकाश डाला. वहीं बीबीए विभाग के अरविंद कुमार मिश्रा और सरोज कुमार सर्राफ ने मैनेजमेंट शिक्षा की उपयोगिता समझाई.

कार्यक्रम का सबसे प्रेरक क्षण अभिभावकों की सहभागिता रहा. एक पूर्व छात्र, जो अब अपनी बेटी के अभिभावक के रूप में मौजूद थे, ने कहा अब सिर्फ बेटियों से नहीं, बेटों से भी पूछा जाएगा कि वे कहाँ जा रहे हैं और समय कैसे बिता रहे हैं. बच्चों को एडमिशन दिलाना ही जिम्मेदारी का अंत नहीं है. इस पर सभी अभिभावकों ने बच्चों की नियमित उपस्थिति और प्रगति पर ध्यान देने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के सफल संयोजन में डॉ. शिवम भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >