बक्सर : भगवान वामन की 23 को निकाली जायेगी भव्य रथयात्रा, बैठक में तैयारियों पर की गयी चर्चा

बक्सर में 23 सितंबर को वामन द्वादशी के अवसर पर भगवान वामन की भव्य रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं. चरित्रवन स्थित समाधि स्थल पर हुई बैठक में रथयात्रा के रूट और संपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई. इस बार हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है.

Rath Yatra : बक्सर शहर के चरित्रवन स्थित श्रीत्रिदण्डी स्वामी समाधि स्थल पर भगवान वामन चेतना मंच  के तत्वावधान में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने की. वही संचालन प्रमोद चौबे ने किया.बैठक में दौरान आगामी 23 सितंबर को वामन द्वादशी के अवसर पर भगवान वामन रथयात्रा की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने को लेकर संपर्क अभियान में तेजी लाने के लिए विचार विमर्श किया गया.

रथयात्रा में हजारों श्रद्धालु लेंगे हिस्सा

बक्सर भगवान वामन की जन्म स्थली है. वामन द्वादशी के अवसर पर परंपरा के अनुसार गंगा स्नान करने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं.भगवान वामन की नगरी बक्सर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर सरकार से मांग भी किया गया.वही भगवान वामन की भव्य एवं दिव्य रथयात्रा रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजन  के साथ शुरू होगा. जो नगर का भ्रमण करते हुए सोमेश्वर स्थान स्थित भगवान  वामनेश्वर धाम में संपन्न होगा.जहां सार्वजनिक रूप से आरती की जाएगी. श्रद्धालुओं एवं भक्तों को प्रसाद वितरण किया जायेगा. इसके अलावा शाम में भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >