कटघरवां में चार दिनों से ठप है नल-जल योजना, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

Buxar News : बक्सर के कटघरवां गांव में चार दिनों से नल-जल योजना ठप है, जिससे हजारों ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. विभाग की लापरवाही से लोगों में भारी आक्रोश है.

Buxar News : प्रखंड अंतर्गत पवनी पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित कटघरवां गांव में नल-जल योजना पिछले चार दिनों से पूरी तरह ठप पड़ी है. पेयजलापूर्ति के लिए लगे मोटर की पावर सप्लाई में मामूली खराबी आने के कारण गांव में पानी की आपूर्ति बंद है. इससे हजारों की आबादी के सामने पेयजल संकट गहरा गया है.

सूचना देने के बाद भी नहीं हुई मरम्मत

ग्रामीणों के अनुसार नल-जल योजना में आयी खराबी की सूचना विभाग को समय पर दे दी गयी थी. इसके बावजूद चार दिन बीत जाने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं करायी गयी. लगातार जलापूर्ति बाधित रहने से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है.

Also Read : भभुआ में इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, घर में अकेला था युवक

घरेलू कामकाज और मवेशियों के लिए पानी जुटाना मुश्किल

ग्रामीण कालीचरण यादव, गोपाल साह, दयानंद साह, मोहन बारी, सोहन बारी और नारायण प्रजापति ने बताया कि वार्ड संख्या दो में पेयजलापूर्ति पूरी तरह बंद है. पानी नहीं मिलने के कारण रोजमर्रा के काम, खाना बनाने और मवेशियों को पानी पिलाने तक में परेशानी हो रही है.

Also Read : भभुआ में खेत-मजदूर यूनियन का धरना-प्रदर्शन, केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना

दूर-दराज के चापाकलों और निजी बोरिंग से पानी ला रहीं महिलाएं

ग्रामीणों ने बताया कि पानी की जरूरत पूरी करने के लिए महिलाओं को दूर-दराज स्थित चापाकलों और निजी बोरिंग से पानी लाना पड़ रहा है. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

नल-जल योजना चार दिनों से बंद रहने को लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी है. ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खराबी को तत्काल दूर कर पेयजलापूर्ति बहाल करने की मांग की है.

Also Read : चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोग गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनोद कुमार सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >