बक्सर के केसठ में डेटा एंट्री ऑपरेटर नहीं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का काम ठप; बीडीओ ने लिखा पत्र

बक्सर के केसठ प्रखंड कार्यालय में डेटा एंट्री ऑपरेटर के योगदान न देने से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. इस गंभीर समस्या को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विजय कुमार सौरभ ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर शीघ्र नए ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति की मांग की है.

Kesath Social Security Data Entry Operator Buxar : बक्सर जिले के केसठ प्रखंड कार्यालय में डेटा एंट्री ऑपरेटर के योगदान नहीं देने से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं. इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विजय कुमार सौरभ ने जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक को पत्र भेजकर शीघ्र नए डेटा एंट्री ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति की मांग की है.

Buxar News : प्रतिनियुक्ति के बावजूद नहीं किया जॉइन

बीडीओ द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि सामाजिक सुरक्षा डेटा एंट्री ऑपरेटर अभिजीत कुमार की सप्ताह में तीन दिन—गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार—के लिए केसठ प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्ति की गई थी. लेकिन अब तक उन्होंने कार्यालय में योगदान नहीं दिया है.

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का काम प्रभावित

बीडीओ ने कहा कि ऑपरेटर के योगदान नहीं देने के कारण सामाजिक सुरक्षा से संबंधित सभी ऑनलाइन और प्रशासनिक कार्य बाधित हो रहे हैं. इससे योजनाओं के लाभार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

नए ऑपरेटर की तैनाती की मांग

पत्र में अनुरोध किया गया है कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का कार्य सुचारु रूप से संचालित करने के लिए केसठ प्रखंड कार्यालय में जल्द किसी अन्य डेटा एंट्री ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति की जाए.

डीएम को भी भेजी गई सूचना

बीडीओ विजय कुमार सौरभ ने पत्र की प्रतिलिपि बक्सर जिलाधिकारी को भी भेजी है, ताकि मामले में आवश्यक कार्रवाई कर जल्द व्यवस्था बहाल की जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Girish divedi

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >