आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच हुई झड़प में चाकू लगने से एक व्यक्ति घायल

Kaimur Crime News: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के भिट्टी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान चाकूबाजी की घटना हो गई. इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Kaimur Crime News:(विनोद कुमार सिंह) कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के भिट्टी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के दौरान चाकूबाजी की घटना हो गई, जिसमें गांव निवासी मुमताज अली गंभीर रूप से घायल हो गए.

पहले हुई कहासुनी, फिर हुई मारपीट

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन से संबंधित विवाद पहले से चला आ रहा था. सोमवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. शुरुआत में कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई. इसी दौरान एक पक्ष द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे मुमताज अली गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल मुमताज अली को तुरंत मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए इलाज जारी रखा.

पुलिस जांच में जुटी, गांव में तनाव

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर घटना के कारणों और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में जुटी है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. एहतियात के तौर पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके.

Alos Read:बक्सर के वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >