बक्सर: इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग पर फिर भड़का आंदोलन, अनिश्चितकालीन धरना शुरू, प्रशासन को दी बड़ी चेतावनी

बक्सर के इटाढी रेलवे गुमटी को तत्काल खोलने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।

Buxar News : बक्सर जिले में इटाढ़ी रेलवे गुमटी को तत्काल खोले जाने की मांग को लेकर गुरुवार से एक बार फिर अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया. संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित धरने में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और रेलवे तथा जिला प्रशासन पर जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया.

गुमटी खुलने तक जारी रहेगा आंदोलन

धरने की अध्यक्षता जिला संयोजक सरोज राजभर ने की, जबकि संचालन डॉ. अजीत कुशवाहा ने किया. सरोज राजभर ने कहा कि रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इटाढ़ी रेलवे गुमटी खुलने तक संघर्ष मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसे और तेज किया जाएगा.

श्रावण में श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी

सरोज राजभर ने कहा कि श्रावण माह में बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु इस मार्ग का उपयोग करते हैं. गुमटी बंद रहने के कारण उन्हें लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे समय और परेशानी दोनों बढ़ गई है.

छात्र, किसान और व्यापारियों पर भी असर

धरने में वक्ताओं ने कहा कि गुमटी बंद होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. किसानों को खेत और मंडी तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है. वहीं व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ है और महिलाओं व बुजुर्गों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि गुमटी बंद होने का असर समाज के हर वर्ग पर पड़ रहा है.

प्रशासन को आंदोलन तेज करने की चेतावनी

धरनार्थियों ने प्रशासन से जनहित में तत्काल गुमटी खोलने की मांग की. चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को जिला मुख्यालय तक ले जाया जाएगा. इसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की होगी.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

धरने में राजकुमार राय, जितेंद्र कुमार, रमाकांत चंद्रवंशी, अजीत कुमार, कमलेश राय, कृष्णावती देवी, राम इकबाल ठाकुर, दिनानाथ ठाकुर, सूरजक्रांति देवी, जगनारायण सिंह, तेज प्रताप सिंह, रामजी पासवान, शंकर राजभर, विनोद कुमार पांडे, मुन्ना ओझा, मनजी राजभर, कमलेश कुमार राव, सुशील कुमार, लाल बाबू माली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >