इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग को लेकर जारी धरना समाप्त, मोर्चा ने जनता का जताया आभार

इटाढ़ी पूर्वी रेलवे गुमटी जनता के लिए खोल दी गई है. लंबे समय से चल रहा धरना समाप्त हो गया है. दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा ने इस सफलता पर जनता का आभार व्यक्त किया और बताया कि अब उनकी अगली लड़ाई ओवरब्रिज निर्माण को लेकर होगी.

दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा की ओर से इटाढ़ी पूर्वी रेलवे गुमटी पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना का समापन कर जनता का आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिला संयोजक सरोज राजभर ने की, जबकि संचालन मीडिया प्रभारी राम इकबाल ठाकुर ने किया.

कार्यक्रम से पूर्व शिव परिवार की ओर से महिलाओं ने शिव चर्चा एवं भक्ति संगीत प्रस्तुत किया. शिव चर्चा सुनकर सभा में मौजूद लोग भाव-विभोर हो उठे.

बताया गया कि इटाढ़ी रेलवे गुमटी को खुलवाने की मांग को लेकर मोर्चा की ओर से लंबे समय से धरना-प्रदर्शन और रेल रोको अभियान चलाया जा रहा था. आंदोलन के बाद रेलवे गुमटी को आम लोगों के लिए खोलने की दिशा में पहल हुई है. मोर्चा के अनुसार, एक-दो दिनों में इटाढ़ी रेलवे गुमटी को आम लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा.

सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सरोज राजभर ने कहा कि इटाढ़ी गुमटी को खुलवाने के लिए पटना से लेकर दिल्ली तक संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों का दरवाजा खटखटाया गया. मोर्चा ने जनता की आवाज बनकर आंदोलन किया और आखिरकार जनता की मांग पूरी होने जा रही है. उन्होंने कहा कि गुमटी खुलने के बाद मोर्चा की अगली लड़ाई वहां बन रहे ओवरब्रिज को लेकर होगी.

उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज के निर्माण और उससे जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर भी मोर्चा धरना-प्रदर्शन के माध्यम से बिहार सरकार और जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराएगा. जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष मोर्चा आगे भी आंदोलन करता रहेगा. उन्होंने कहा कि इटाढ़ी रेलवे गुमटी को खुलवाने में जनता के सहयोग और आशीर्वाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. इसके लिए उन्होंने बक्सर की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया.

कार्यक्रम में शिव चर्चा के दौरान रीमा राजभर, शकुंतला देवी, प्रेमशिला देवी, सूर्यकांत देवी और सुनीता कुशवाहा सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया.

मौके पर मोर्चा के जिला सहसंयोजक दिनानाथ ठाकुर, चंदन तेजस्वी, बीरबल रजक, अमित मिश्रा, लाल बिहारी पाल, जितेंद्र ठाकुर, महिला नेत्री कृष्णावती देवी, प्रमोद केसरी, अजीत कुशवाहा, अजीत राम, जगनारायण सिंह, मुन्ना ओझा, मुन्ना राजभर, रमन राजभर, रामजी ठाकुर, जगदीश ठाकुर, राजकुमार राय, सिपाही राजभर, सुनीता देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष कुमार मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >