बक्सर : कबाड़ दुकान में छिपाकर रखी थी शराब की खेप, छापेमारी में 651.750 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद

Buxar News : महिला गांव स्थित कबाड़ दुकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई है. पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर 651.750 लीटर शराब जब्त की है. मामले में दुकान मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

Buxar News : इटाढ़ी थाना पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब महिला गांव स्थित एक कबाड़ दुकान में छापेमारी कर बिना नंबर की मैजिक पिकअप गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई. पुलिस ने शराब लदी पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया है. मामले में कबाड़ दुकान के मालिक समेत गाड़ी मालिक और चालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

दुकान का ताला खोलने से किया इनकार, पुलिस ने तोड़कर की कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला गांव निवासी कृष्णाकांत सिंह की कबाड़ दुकान में अवैध शराब लोड कर छिपाकर रखी गई है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो कबाड़ दुकान का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला. स्थानीय चौकीदार के माध्यम से दुकान मालिक को बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने आने और दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया.

बिना नंबर की मैजिक पिकअप से मिली शराब की खेप

कबाड़ दुकान के अंदर पुलिस को एक बिना नंबर की मैजिक पिकअप गाड़ी मिली. गाड़ी की सघन तलाशी लेने पर उसके अंदर छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब और बीयर बरामद हुई. पुलिस ने शराब समेत पिकअप गाड़ी को दुकान से बाहर निकालकर इटाढ़ी थाना लाया, जहां बरामद शराब की गिनती की गई.

Also Read : बक्सर: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

651.750 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद

पुलिस के अनुसार, कुल 651.750 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई है. बरामद खेप में 66 कार्टन ब्लू लाइम देशी शराब मसाला की 594 लीटर शराब, 5 कार्टन किंगफिशर बीयर की 45 लीटर खेप और 2 कार्टन रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब की 12.750 लीटर खेप शामिल है.

Also Read : बक्सर में घटने लगी गंगा जी की रफ्तार, 8 घंटे में 8 सेंटीमीटर नीचे आया जलस्तर, तटीय इलाकों में राहत की उम्मीद

दुकान मालिक समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी

थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि कबाड़ दुकान के मालिक कृष्णाकांत सिंह समेत मैजिक पिकअप गाड़ी के मालिक और चालक के विरुद्ध इटाढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच के साथ शराब की खेप से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.

Also Read : बक्सर के किला मैदान में गूंजा सनातन का संदेश, हजारों लोगों ने लिया गौरव सम्मेलन में हिस्सा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओंकार नाथ मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >