इटाढ़ी लूटकांड का पर्दाफाश : पिस्टल के साथ चार शातिर गिरफ्तार, कैमरा, बाइक व मोबाइल बरामद

Buxar News : 24 अप्रैल की रात सरेंजा-कोरानसराय सड़क पर कवल पोखर के पास घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने लूट की सामान को बरामद किया है. साथ ही एक हथियार भी जब्त किया.

Buxar News :  (ओंकार नाथ मिश्र) इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कवलपोखर गांव के पास दो माह पूर्व हुई हथियारबंद लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लूटा गया कैमरा, मोबाइल, मोटरसाइकिल तथा घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल बरामद किया गया है.

गिरफ्तार आरोपियों में दो विधि-विरुद्ध नाबालिगों के साथ धनसोईं थाना क्षेत्र के सुजायतपुर निवासी मनीष ठाकुर उर्फ अंशु ठाकुर और जगमनपुर निवासी प्रेमचंद पाठक शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले से भी धनसोईं थाना में दो गंभीर मामले दर्ज हैं.

शादी से लाैटते वक्त हथियार दिखा लूट लिए थे

इटाढ़ी थाना में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय ने बताया कि यह घटना 24 अप्रैल की रात सरेंजा-कोरानसराय सड़क पर कवल पोखर के पास हुई थी. पीड़ित पंकज कुमार, जो रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के छपरा टोला निवासी हैं, शादी समारोह में फोटोग्राफी करने के बाद अपने गांव लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने हथियार के बल पर उनका कैमरा, मोबाइल और बाइक लूट ली थी.

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद खुला राज

एसडीपीओ ने बताया कि कांड संख्या 79/26 दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की गई थी. वैज्ञानिक साक्ष्य, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी मनीष ठाकुर को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम बताए, जिसके बाद पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से लूटा गया सामान और एक देसी पिस्टल बरामद किया है.

इस कार्रवाई में सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय के नेतृत्व में इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार पासवान, धनसोईं थानाध्यक्ष विकास कुमार, जिला आसूचना इकाई तथा अन्य पुलिस टीम शामिल रही.

Also Read : Hajipur News : खेत से लौट रहे किसान को बाइक ने रौंदा, मौके पर मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >