buxar news : डुमरांव. डुमरांव पुलिस ने एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए अंतरजिला स्तर पर सक्रिय चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है. इस कार्रवाई को जिले में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी पुलिस सफलताओं में गिना जा रहा है.
पुलिस ने न सिर्फ चार शातिर चोरों को दबोचा, बल्कि चोरी के आभूषणों को खपाने वाले दो सर्राफा व्यवसायियों को भी सलाखों के पीछे भेजकर अपराध की पूरी चेन को तोड़ने का काम किया है. गुरुवार को डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) पोलस्त कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले का सिलसिलेवार खुलासा किया. उन्होंने इसे पुलिस की सक्रियता, तकनीकी दक्षता और सटीक रणनीति का प्रतिफल बताया. एसडीपीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि डुमरांव में अपराधियों के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है. एसडीपीओ ने बताया कि तीन दिसंबर 2025 को डुमरांव के खीरिया ब्रह्म स्थान के समीप स्थित विनोद मिश्र के आवास में सुनियोजित तरीके से चोरी की घटना हुई थी. चोरों ने घर में घुसकर नकदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया. यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम एसआइटी का गठन किया गया. टीम को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाये.buxar news : अंतरजिला चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, छह गिरफ्तार

buxar news : अंतरजिला चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, छह गिरफ्तार
Copied link
buxar news : वैज्ञानिक अनुसंधान और एसआइटी की कार्रवाई से चोर गिरोह बेनकाब, चोरी का माल बरामद