बक्सर में शराब तस्करों पर पुलिस का प्रहार, लावारिस कार से 98.60 लीटर शराब जब्त

बक्सर के इटाढ़ी में पुलिस ने छापेमारी कर एक हुंडई कार से 98 लीटर देसी शराब बरामद की है। तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Buxar News : बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक हुंडई कार से 98.60 लीटर ब्लू लाइम देसी मसालेदार शराब बरामद की है. हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर शराब से लदी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया.

गुप्त सूचना पर मुसहरवा डेरा में हुई छापेमारी

इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मुसहरवा डेरा बस्ती में एक कार में शराब की खेप रखी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध हुंडई कार की तलाशी ली.

कार से बरामद हुई 98.60 लीटर शराब

तलाशी के दौरान कार से कुल 98.60 लीटर ब्लू लाइम देसी मसालेदार शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब के साथ कार को भी जब्त कर लिया. कार का रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है. हालांकि छापेमारी के दौरान चालक और अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए.

फरार तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब की खेप तस्करी के उद्देश्य से लाई गई थी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर फरार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. साथ ही कार के मालिक और उसके दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है.

शराब तस्करों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

पुलिस का कहना है कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओंकार नाथ मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >