बक्सर के केसठ में 15 सितंबर से अर्धवार्षिक परीक्षा, 27 विद्यालयों के विद्यार्थी होंगे शामिल

Buxar News : केसठ प्रखंड में मंगलवार से छात्र-छात्राओं की अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो रही है. कक्षा एक से आठवीं तक के 27 विद्यालयों के विद्यार्थी 15 से 20 सितंबर तक दो पालियों में परीक्षा देंगे. परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Buxar News : केसठ प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की अर्धवार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी. परीक्षा 15 से 20 सितंबर तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा को लेकर विद्यालय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

15 से 20 सितंबर तक दो पालियों में होगी परीक्षा

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश राम ने बताया कि कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की अर्धवार्षिक परीक्षा 15 से 20 सितंबर तक आयोजित होगी. परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी. इसके लिए सभी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

बंद लिफाफे में प्रधानाध्यापकों को दिए गए प्रश्न पत्र

प्रखंड संसाधन केंद्र केसठ में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को मूल्यांकन के लिए विषयवार प्रश्न पत्र बंद लिफाफे में उपलब्ध करा दिए गए हैं. प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की गोपनीयता बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गयी है. परीक्षा से संबंधित तैयारियों को लेकर सभी प्रधानाध्यापकों की बैठक भी आयोजित की गयी, जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

Also Read : बक्सर: बैट्री की चोरी का आरोप लगा मजदूर को बनाया बंधक पेड़ से बांधकर पीटा, प्राथमिकी दर्ज

27 विद्यालयों के विद्यार्थी होंगे परीक्षा में शामिल

प्रखंड के कुल 27 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राएं अर्धवार्षिक परीक्षा में शामिल होंगे. विद्यालयों में परीक्षा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गयी हैं.

Also Read : बक्सर: बिहार सेंट्रल स्कूल में हिंदी दिवस पर चेतना शिविर, विद्यार्थियों को बताया मातृभाषा का महत्व

लापरवाही पर प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

बीईओ राजेश राम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बरतने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा को निर्धारित नियमों के अनुसार निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से कराने का निर्देश दिया गया है.

Also Read : बक्सर: भगवान वामन की 23 को निकाली जायेगी भव्य रथयात्रा, बैठक में तैयारियों पर की गयी चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गिरिश द्विवेदी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >