Buxar News : नया भोजपुर थाना क्षेत्र में गोरिया बाबा का पारंपरिक पूजा समारोह इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. पूजा को लेकर आसपास के गांवों में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा. बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा स्थल पर पहुंचे और कतारबद्ध होकर विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गोरिया बाबा की पूजा-अर्चना की.
सुरक्षा को लेकर पूरे आयोजन में मुस्तैद रहा पुलिस-प्रशासन
धार्मिक आयोजन के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. मौके पर एएसपी पोलस्त कुमार, नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे. अधिकारियों ने पूजा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की.
संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर, पर्याप्त पुलिस बल तैनात
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गयी. किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. पुलिसकर्मी लगातार पूजा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में गश्त करते रहे.
स्वयंसेवकों ने संभाली भीड़ की कमान
पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए आयोजन समिति की ओर से भी व्यापक इंतजाम किये गये थे. जगह-जगह स्वयंसेवकों को तैनात किया गया था. स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से पूजा कराने, आवागमन सुचारू रखने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया.
सामाजिक सौहार्द के बीच पूरा हुआ आयोजन
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने संयम और सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया. स्थानीय ग्रामीणों, आयोजन समिति और पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के कारण धार्मिक आयोजन बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. अधिकारियों ने आयोजन समिति और ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की.
पूजा के सफल समापन के बाद पूरे क्षेत्र में भक्ति, शांति और उत्साह का माहौल बना रहा.
