Buxar News: गंगा में उफान, सांसत में जान

जिले में गंगा के पानी में उफान से बाढ़ का संकट मंडराने लगा है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार की शाम गंगा का जलस्तर लाल निशान से मात्र 52 सेंटीमीटर कम था

बक्सर

. जिले में गंगा के पानी में उफान से बाढ़ का संकट मंडराने लगा है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार की शाम गंगा का जलस्तर लाल निशान से मात्र 52 सेंटीमीटर कम था. जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला अनवरत जारी है. गंगा का पानी निचले इलाके में तेजी से प्रवेश कर रहा है. जिससे नदी के कछारी क्षेत्रों में रहने वाले बाशिंदे बाढ़ को लेकर सहमे हुए हैं.

लगातार पानी बढ़ने से दियारा क्षेत्र के लोगों की मुसीबत बढ़ गई है और वे सुरक्षित स्थानों की तलाश करने लगे हैं. पानी में खेतों के डूबने से पशुओं के लिए चारा की समस्या तो उत्पन्न हो ही गई है, फसलें भी बरबाद हो गई हैं.

केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा का जलस्तर रविवार की शाम 6 बजे 59.80 मीटर दर्ज की गई. जबकि एक दिन पूर्व शनिवार को इस समय गंगा 59.72 मीटर पर बह रही थी. शाम 06 बजे गंगा का जलस्तर प्रति 3 घंटे 01 सेंटीमीटर के हिसाब से बढ़ रहा था. बक्सर में वार्निंग लेवल 50.32 मीटर एवं लाल निशान 60.32 मीटर निर्धारित है. जो गंगा के जलस्तर 59.80 मीटर से मात्र 52 सेंटीमीटर दूर है.

शुक्रवार की शाम 06 बजे गंगा का जलस्तर 59.28 मीटर दर्ज किया गया था, जो वार्निंग लेवल से मात्र 4 सेंटीमीटर कम तथा खतरे के निशान से 1.04 मीटर कम था. केन्द्रीय जल आयोग के मुताबिक शनिवार की सुबह 7 बजे से गंगा का जलस्तर 2 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ते हुए सुबह 8 बजे 59.49 मीटर हो गया था. फिर सुबह 8 बजे से वृद्धि दर घटकर 1 सेंटीमीटर प्रतिघंटा हो गई थी. लेकिन 08 बजे के बाद हर घंटे 02 सेंटीमीटर बढ़ने लगा और शाम 04 बजे से 01 सेंटीमीटर प्रति घंटे हो गया था.

जलमग्न हुआ रामरेखाघाट

शहर के रामरेखाघाट का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जलमग्न हो गया और गंगा के आसपास के निचले मुहल्लों में पानी प्रवेश कर गया है. शमशानघाट स्थित मुक्ति धाम में पानी ऊपर चढ़ने से शव दाह के लिए जगह खोजे नहीं मिला रहा है. जिससे शव दाह के लिए मुक्तिधाम आने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दियारा क्षेत्र के मैदानी भागों में पानी फैलता जा रहा है. इसके चलते कई रिहायशी ठिकाने पानी से घिर गए गए हैं और सड़कों से संपर्क भंग होने लगा है.

उतार चढ़ाव के साथ पानी में बढ़ोतरी जारीगंगा का जलस्तर उतार-चढ़ाव के साथ अनवरत बढ़ रहा है. जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा का जलस्तर रविवार की सुबह 06 बजे बक्सर में 59.83 मीटर, वारणसी में 70.11 मीटर एवं इलाहाबाद में 82.40 मीटर था और पानी वृद्धि का ट्रेंड जारी था, जबकि शनिवार की सुबह 06 बजे बक्सर में 59.45 मीटर, वारणसी में 69.90 मी. एवं इलाहाबाद में 82.09 मी. था. केन्द्रीय जल आयोग के मुताबिक रविवार की सुबह बक्सर में सुबह 08 बजे जलस्तर 59.83 मीटर था. पानी वृद्धि का क्रम 1 सेमी प्रति घंटे की दर से दोपहर 12 बजे तक चला.इसके बाद जलस्तर स्थिर हो गया और अपराह्न 03 बजे के बाद प्रति 3 घंटे 01 सेमी की दर से पानी बढ़ना शुरू हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >