बक्सर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग का शिकंजा, तीन मशीनें जब्त; संचालकों पर दर्ज हुआ मामला

बक्सर के नया भोजपुर में वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर तीन अवैध आरा मशीनों को जप्त किया। संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

Buxar News : बक्सर जिले में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में रेंजर सुरेश कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने नया भोजपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान तीन स्थानों पर बिना वैध अनुमति के आरा मशीन संचालित किए जाने का मामला सामने आया. टीम ने मौके से तीनों आरा मशीनों को जब्त कर लिया.

बिना अनुमति चल रही थीं आरा मशीनें

वन विभाग और नया भोजपुर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की. जांच के दौरान राहुल कुमार, विशाल ओझा और पप्पू गुप्ता द्वारा बिना वैध अनुमति के आरा मशीन चलाने की बात सामने आयी. आवश्यक कागजात और अनुमति नहीं मिलने पर विभाग ने तीनों मशीनों को जब्त करते हुए कार्रवाई की.

तीनों संचालकों के खिलाफ दर्ज हुआ अपराध प्रतिवेदन

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मामले में तीनों आरोपितों के खिलाफ बिहार कास्ट आधारित उद्योग स्थापना एवं विनियम अधिनियम, 2025 की धारा 13, 7 और 20 के तहत अपराध प्रतिवेदन दर्ज किया गया है. इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए मामला न्यायालय भेज दिया गया.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

रेंजर सुरेश कुमार ने बताया कि जिले में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. बिना वैध अनुमति के आरा मशीन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई में वनपाल बिजला कुमार बैठा, वनरक्षी नितिश कुमार, संतोष कुमार, ममता कुमारी, बिटु कुमार, अंजली कुमारी और रामसरन कुमार शामिल रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >