Buxar News: प्राथमिक विद्यालय राजापुर तौफीर में प्रवेश किया बाढ़ का पानी

गंगा के रौद्र रूप धारण करने की वजह से गंगा नदी के निकटवर्ती विद्यालयों में बाढ की पानी प्रवेश कर जाने की वजह से नौनिहालों को विद्यालय आने जाने में परेशानी हो रही है.

सिमरी. गंगा के रौद्र रूप धारण करने की वजह से गंगा नदी के निकटवर्ती विद्यालयों में बाढ की पानी प्रवेश कर जाने की वजह से नौनिहालों को विद्यालय आने जाने में परेशानी हो रही है. अभिभावक अपने बच्चे को विद्यालय भेजने से परहेज कर रहे हैं. विदित हो की प्राथमिक विद्यालय रामदास राय के डेरा, प्राथमिक विद्यालय टेकमन के डेरा,प्राथमिक विद्यालय राजापुर तौफीर, बेनीलाल के डेरा, प्राथमिक विद्यालय श्रीकांत राय के डेरा बाढ के पानी से पुरी तरह घिर चूका है. प्राथमिक विद्यालय राजापुर तौफीर के रसोईघर में पानी प्रवेश कर गया है.विद्यालय आने जाने के लिए शिक्षकों को नाव का सहारा लेना पड रहा है.शिक्षक जान जोखिम में डाल बिना लाइफ जैकेट के विद्यालय नाव से जा रहे है. बता दें की प्राथमिक विद्यालय राजापुर तौफीर पुरी तरह बाढ की पानी से घिर चूका है,जिस वजह से शिक्षक व छात्र छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में काफी मशक्कत करनी पड रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raviranjan kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >