Buxar News: सरकारी विद्यालय में नामांकन को ले चला कार्यक्रम, शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर

शिक्षा विभाग बक्सर और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के निर्देशन में सरकारी विद्यालयों में वर्ग एक से नौ तक के बच्चों को विद्यालय में नामांकित करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है

बक्सर. शिक्षा विभाग बक्सर और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के निर्देशन में सरकारी विद्यालयों में वर्ग एक से नौ तक के बच्चों को विद्यालय में नामांकित करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. नामांकन के लिए अभियान के तहत प्रक्रिया एक अप्रैल 2025 से प्रारंभ हुई है. अभियान के तहत संबंधित पोषण क्षेत्र में एक भी बच्चा विद्यालय में नामांकित नहीं होने से बचे इसको लेकर विद्यालय प्रबंधन के साथ ही जिलेे के शिक्षा विभाग के अधिकारी लगे हुए है. जिसको लेकर अभियान के तहत बच्चों के माध्यम से कई कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. जिससे विद्यालय के बाहर के बच्चों को शिक्षा के प्रति आकर्षित किया जा सके. कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा बक्सर से जुड़े संगीत शिक्षक अपने इस मुहिम में अपने सुर ताल और गाने का समुचित उपयोग करते हुए तैयार वीडियो नामांकन प्रक्रिया के माध्यम से समाज को जागृत और प्रेषित कर रहे हैं. साथ ही साथ सरकारी विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सरकार द्वारा उपलब्ध बारीकियां को समझने के प्रयास में दिख रहे हैं. संगीत शिक्षक के साथ-साथ उनके नोडल शिक्षक और अन्य वरीय शिक्षक भी इस कार्य में कदमताल करते हुए नामांकन प्रक्रिया को विविध प्लेटफार्म के माध्यम से समाज तक पहुंचने में जागरूकता के प्रयोग कर रही हैं. नामांकन प्रक्रिया के वीडियो बनाने में प्लस टू उच्च विद्यालय सिमरी, मध्य विद्यालय खैरापट्टी सिमरी, प्लस टू उच्च विद्यालय मुरार चौगाई, सीपीएसएस प्लस टू उच्च विद्यालय डुमरांव, मध्य विद्यालय हथेलपुर डुमरांव, प्लस टू उच्च विद्यालय बोक्सा बक्सर, प्लस टू उच्च विद्यालय बसुधार इटाढ़ी, प्लस टू उच्च विद्यालय मुकुंदडेरा नवानगर, उच्च विद्यालय डफाडिहरी, मध्य विद्यालय रणवीरपुर नवानगर इत्यादि के कार्य की सराहना अभिभावक, ग्रामीण क्षेत्र की जानता कर रही हैं. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा मोहम्मद शारिक अशरफ ने पत्र जारी कर अधिक से अधिक सरकारी विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया विद्यार्थियों के बीच कराने को निर्देश जारी किया है. विद्यालय में विद्यार्थी की उपस्थिति बढ़ाने पर कार्य करते रहे. वहीं इन सबके बीच इस बार ग्रामीण क्षेत्र की जनता के बीच में सरकारी विद्यालयों के संगीत शिक्षक द्वारा बनाये गये वीडियो और ऑडियो की सराहना हो रही है. वहीं नामांकन की प्रक्रिया का शिक्षा विभाग बक्सर के पदाधिकारी इस पूरे कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. संभाग प्रभारी डॉक्टर तेज बहादुर सिंह का कहना है कि शिक्षा विभाग की आदेश को जनता तक पहुंचाना हमारा दायित्व है. शिक्षक डॉ मनीष कुमार शशि का कहना है कि संगीत और सक्रिय शिक्षक ने इस बार जिला बक्सर में नामांकन प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >