पटवन के लिए निकले किसान की करंट से दर्दनाक मौत, गांव में मातम

Buxar News: बक्सर के नावानगर थाना क्षेत्र में खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

Buxar News (नावानगर से त्रिलोकी चौबे की रिपोर्ट):
सिकरौल थाना के दुबौली गांव में शुक्रवार की शाम बिजली की करेंट लगने से रमाशंकर साह उर्फ भड़ोका साह (55 वर्ष) की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया है.

मृतक खेत की पटवन लिए बधार में गए थे

घटना दुबौली गांव के दक्षिण बधार में बासुदेवा भादर मार्ग के पास की है. ग्रामीणों ने बताया कि सुबह आई तेज आंधी में बिजली का तार खेत में गिरा हुआ था. शाम को बिजली आने के बाद मृतक खेत की पटवन के लिए बधार में गए थे. उसी दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

घर में कोहराम मच गया

घटना की जानकारी किसी को नहीं हुई. जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटे तो परिजन और ग्रामीण खोजते हुए बधार में पहुंचे, जहां खेत में उनका शव पड़ा मिला. मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया.

Also Read: भाजपा में संतोष रंजन राय को बड़ी जिम्मेदारी, बने बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >