Buxar News: रामनवमी जुलूस को ले आज शाम तीन बजे से शहर के कटेगी बिजली

रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा में लोगों को बिजली से किसी प्रकार की अनहोनी से बचाने के लिए बिजली सप्लाई को बंद किया जायेगा.

बक्सर

. रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा में लोगों को बिजली से किसी प्रकार की अनहोनी से बचाने के लिए बिजली सप्लाई को बंद किया जायेगा. यह जानकारी शहरी एसडीओ शिवकुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश पर रविवार को रामनवमी पर्व के मौके पर जुलूस निकलने वाले मार्गों पीपी रोड, मैन रोड, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, चरित्रवन, सिंडिकेट, गोलंबर समेत जिस रुट से जुलूस निकलेगा. उस रूट का बिजली सप्लाई को शाम 3 बजे से लेकर रात 12 बजे तक शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई को बंद किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जहां से रामनवमी का जुलूस निकलेगा, वहां-वहां कटेगी बिजली.रामनवमी जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं को बिजली से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बिजली सप्लाई बंद करने का निर्णय लिया गया है. कार्यपालक अभियंता तेजप्रताप सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सुबह में जरूरत के अनुसार पानी का संग्रह कर लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >