डुमरांव के लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव की पुस्तक ‘मोदी युग का भारत’ का लोकार्पण

Buxar News : डुमरांव के वरिष्ठ पत्रकार मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने अपनी नई पुस्तक ‘मोदी युग का भारत’ का विमोचन किया. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इसका लोकार्पण किया, जो प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और योजनाओं पर आधारित है.

Buxar News : डुमरांव निवासी लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार मुरली मनोहर श्रीवास्तव की नई पुस्तक ‘मोदी युग का भारत’ का शुक्रवार को पटना के विकास भवन स्थित मदन मोहन सभागार में लोकार्पण हुआ. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पुस्तक का लोकार्पण करते हुए लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव को उनकी नई कृति के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं.

पुस्तक में प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और योजनाओं का उल्लेख

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि ‘मोदी युग का भारत’ महत्वपूर्ण और प्रासंगिक कृति है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा तथा उनके नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को एक जगह समाहित किया गया है. उन्होंने कहा कि पुस्तक लोगों को देश की विकास यात्रा को समझने में मदद करेगी और आगे की दिशा को समझने का अवसर देगी.

Also Read : बक्सर में पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, इटाढ़ी और औद्योगिक थाने को मिले नये थानाध्यक्ष

शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षाविद् रहे मौजूद

पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन और प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षाविद् और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Also Read : बक्सर में दहेज उत्पीड़न की शिकार महिला का परिवार सखी वन स्टॉप सेंटर की पहल से फिर बसा, पति के साथ हुई विदाई

प्रतियोगी छात्रों और शोधार्थियों के लिए भी उपयोगी

लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव के अनुसार, पुस्तक में प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन, उनकी सेवा यात्रा, देशहित में लिए गए निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषयों को सरल रूप में प्रस्तुत किया गया है. उन्होंने बताया कि यह पुस्तक राजनीतिक और सामाजिक विषयों में रुचि रखने वाले पाठकों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए भी उपयोगी हो सकती है.

डुमरांव समेत पूरे जिले में खुशी का माहौल

मुरली मनोहर श्रीवास्तव की नई पुस्तक के लोकार्पण की जानकारी बक्सर पहुंचने के बाद डुमरांव सहित पूरे जिले के साहित्यकारों, प्रबुद्धजनों और आम लोगों में खुशी का माहौल है. ‘मोदी युग का भारत’ उनकी लेखकीय यात्रा की नवीनतम कृति है. इससे पहले भी वे इतिहास, राजनीति और समकालीन विषयों पर पुस्तकें लिख चुके हैं.

Also Read : बक्सर में घर से लापता पांच वर्षीय बच्चे का गड्ढे से मिला शव, डूबने से मौत की आशंका, जांच जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >