Buxar News : मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए डीएम ने लिया सुझाव

विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यक्रम के विषय में डीएम के द्वारा सदस्यों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि से विचार विमर्श किया.

बक्सर

. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में सभी राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिव/प्रखंड अध्यक्ष एवं सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी बीएलओ एवं बीएलए टू के साथ 200 बक्सर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के साथ आसन्न विधान सभा निर्वाचन एवं विशेष गठन पुनरीक्षण से संबंधित बैठक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र बक्सर में की गई. विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यक्रम के विषय में डीएम के द्वारा सदस्यों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि से विचार विमर्श किया.

बीएलओ एवं बीएलओ टू आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर मतदाता गहन पुनरीक्षण सूचारू रूप से आगे बढ़ाएं. जिसके परिणाम स्वरूप किसी भी मतदाता का गणना प्रपत्र न छूटे. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बीएलओ के द्वारा गणना प्रपत्र भरने के समय कोई भी मतदाता छुटे नहीं.साथ ही इस बात को भी रेखांकित किया गया कि गणना प्रपत्र भरते समय सभी मतदाता से संपर्क किया जाय.अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर सदर के द्वारा इस कार्यक्रम के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के कुछ मतदान केन्द्रों का उदाहरण प्रस्तुत किया गया.इस क्रम में बताया गया है कि शहरी क्षेत्र के मतदान केन्द्र पर गणना प्रपत्र संबंधी कार्य में तेजी लाने हेतु वार्ड सदस्य, जीविका दीदी, डीलर, टैक्स कलेक्टर एवं अन्य जनप्रतिनिधि को सहयोग के लिए जोड़ा गया है. अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर द्वारा आसन्न विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव की माँग सदस्यों से की गयी. पिछले दो लोक सभा वर्ष 2024 एवं 2019 एवं दो विधान सभा वर्ष 2020 एवं 2015 में डाले गए मतों का इन मतदान केन्द्रों का विश्लेषण किया गया तब यह तथ्य सामने आया कि यहां मतदान 40 प्रतिशत के ही आस पास रहती है.इस क्रम में डीएम के द्वारा उपस्थित सदस्यों से अनुरोध किया गया कि मतदान प्रतिशत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाने हेतु सहयोग करेंगें.उपरोक्त मतदान केन्द्रों का भीटिआर विवरणी प्रस्तुत किया है इन मतदान केन्द्रों को उदाहरण मानते हुए बक्सर अनुमण्डल में अन्य जितने भी मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रतिशत कम है उन मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सदस्यों से मतदाता को जागरूक करने का अनुरोध किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >