Buxar News : डीएम साहिला ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में साफ-सफाई, भवनों के रंग-रोगन, फर्श एवं दीवारों की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, नामांकन तथा आगंतुकों और छात्राओं के आगमन से संबंधित अभिलेखों की स्थिति असंतोषजनक पायी गयी. इस पर डीएम ने संबंधित पदाधिकारी से जवाब-तलब किया.
साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति मिली असंतोषजनक
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, भवनों के रंग-रोगन, फर्श एवं दीवारों की स्थिति तथा पेयजल व्यवस्था को लेकर संतोषजनक स्थिति नहीं मिली. इसके अलावा नामांकन एवं आगंतुकों और छात्राओं के आगमन से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की गयी. व्यवस्था में कमी मिलने पर डीएम ने संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा.
छात्राओं से एसपी ने ली विभिन्न विषयों की जानकारी
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं उच्च विद्यालय, इटाढ़ी में अध्ययनरत हैं. वहां पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं से विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान छात्राओं को साइबर क्राइम, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, व्यक्तिगत सुरक्षा, शिक्षा और रहन-सहन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी.
Also Read : बक्सर: नाबालिग छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोपित शिक्षकों का मुकदमा नहीं लड़ेंगे युवा अधिवक्ता
समस्या होने पर शिक्षकों और परिजनों को बताने की अपील
छात्राओं को बताया गया कि शिक्षा से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी अपने शिक्षकों को दें. किसी व्यक्तिगत समस्या, भयभीत किए जाने, प्रलोभन दिए जाने अथवा किसी अन्य प्रकार की परेशानी की स्थिति में शिक्षक एवं परिजनों को अवश्य सूचित करें. समस्या का समाधान नहीं होने पर वरीय पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी देने की सलाह दी गयी, ताकि तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध करायी जा सके.
Also Read : बक्सर में गंगा का तेवर पड़ा नरम, जलस्तर घटने से राहत की उम्मीद; दियारा इलाकों में संकट बरकरार
डायल-112, 1098 और 1930 की दी गयी जानकारी
छात्राओं को डायल-112, 1098 एवं 1930 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही बाल विवाह एवं अन्य समस्याओं के संबंध में खुलकर जानकारी साझा करने के लिए भी उन्हें प्रेरित किया गया. छात्राओं को बताया गया कि उनकी पहचान गोपनीय रखते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध करायी जाएगी.
अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, सहायक समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने छात्राओं को किसी भी तरह की परेशानी होने पर बिना डर के संबंधित अधिकारियों और परिजनों को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया.
Also Read : पटना यूनिवर्सिटी में जोरदार धमाका, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज, टाउन DSP ने की पुष्टि
