बक्सर डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपीएटी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बक्सर डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से ईवीएम-वीवीपीएटी वेयर हाउस का निरीक्षण किया. सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्रों की कार्यक्षमता की जांच की गई.

Buxar News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सदर प्रखंड परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपीएटी वेयरहाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य द्वारा संयुक्त रूप से अगस्त माह का मासिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया.

सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्रों की हुई जांच

निरीक्षण के क्रम में वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों और अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की बारीकी से जांच की गई. अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों का जायजा लेते हुए वेयरहाउस परिसर में साफ-सफाई एवं बिजली संचालन को दुरुस्त रखने के लिए मौके पर मौजूद उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

निरीक्षण में शामिल रहे अधिकारी

इस मासिक निरीक्षण के दौरान बक्सर के सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी, भवन प्रमंडल बक्सर के सहायक अभियंता तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर मुख्य रूप से उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >