बक्सर में डीएलएड सेकेंड ईयर परीक्षा आज से, दो केंद्रों पर 800 परीक्षार्थी होंगे शामिल

बक्सर जिले में डीएलएड सेकेंड ईयर की परीक्षा आज 24 जुलाई से शुरू हो रही है. एमपी उच्च विद्यालय और बीबी उच्च विद्यालय में कुल 800 परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे. परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं.

Buxar news : बक्सर जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार 24 जुलाई से डीएलएड सेकेंड ईयर की परीक्षा शुरू होगी. परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर दोनों केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. एमपी उच्च विद्यालय और बीबी उच्च विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 28 जुलाई तक दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी.

दोनों केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था पूरी

परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षकों ने परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार बैठने की व्यवस्था पूरी कर ली है. कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार वीक्षकों की तैनाती भी कर दी गई है.

एमपी उच्च विद्यालय केंद्र पर करीब 450 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि बीबी उच्च विद्यालय केंद्र पर लगभग 350 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे.

दो पालियों में होगी परीक्षा

डीएलएड सेकेंड ईयर की परीक्षा 24 जुलाई से शुरू होकर 28 जुलाई तक चलेगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी.

कदाचार रोकने के लिए किए गए विशेष इंतजाम

केंद्राधीक्षकों ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था मजबूत रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रधानाचार्यों ने दी जानकारी

एमपी उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सिंह और बीबी उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार चौबे ने बताया कि परीक्षा संचालन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्र पर जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >