Buxar News: सड़क किनारे खड़े दो स्वच्छता पर्यवेक्षकों की ट्रक से कुचलने से मौत, विरोध में सड़क जाम

डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की सुबह डुमरांव बिक्रमगंज मुख्य पथ पर एक बड़ा हादसा हो गया.

डुमरांव

. डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की सुबह डुमरांव बिक्रमगंज मुख्य पथ पर एक बड़ा हादसा हो गया. हादसा बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बाइक पर बैठे एक युवक व युवती को रौंदते हुए पास के दुकान में घुस गयी. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. आनन फानन में घायल युवती को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था. चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालात नाजुक बताया जा रहा था.

चिकित्सकों के द्वारा बताया गया था कि चोटे बहुत गंभीर लगी है और स्थिति बहुत गंभीर है. हालांकि इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में देर शाम तक युवती ने भी दम तोड़ दी. इसकी जानकारी बीडीओ संदीप कुमार पांडे ने दी. वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा विरोध में खलवा इनार के पास डुमरांव विक्रमगंज मुख्य पथ को जाम कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर डुमरांव एसडीपीओ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किए. एसडीपीओ के नेतृत्व में कोरानसराय व डुमरांव थाने की टीम भी मौके पर पहुंच गयी. वहीं सड़क जाम की सूचना मिलते ही डुमरांव बीडीओ पदाधिकारी संदीप कुमार पांडेय व राजस्व अधिकारी सह प्रभारी सीओ कुमार दिनेश आदि अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये. वहीं अधिकारियों द्वारा सड़क जाम करने वाले लोगों को उचित मुआवजा और मृतक के परिवार के एक सदस्य को उसके जगह पर पर्यवेक्षक की नौकरी देने का आश्वासन दिया गया. इसी आश्वासन के बाद लोगों द्वारा जाम हटाया गया. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया. मृत युवक की पहचान स्थानीय थाना के ग्राम खलवा इनार निवासी श्रीभगवान यादव के 30 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार सिंह के रूप में हुई है, वहीं घायल युवती प्रियंका कुमारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली की रहने वाली है. दोनों डुमरांव प्रखंड में स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत थे. मिली जानकारी के अनुसार रंजन की तैनाती स्वच्छता पर्यवेक्षक के तौर पर कासिया पंचायत में की गयी थी. उनके पंचायत में शनिवार को स्वच्छता कार्यों का ऑडिट होने वाला था. इसी कार्य को लेकर दोनों खलवा इनार के पास मुख्य पथ के किनारे खड़े होकर ऑडिटर के आने का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए. इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर अपना विरोध-प्रदर्शन किया. उसके बाद आश्वाश्न मिलने के बाद जाकर सड़क जाम हटा.घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों के द्वारा रोड जाम कर दिया गया इस दौरान इस मुख्य मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों की सूझबूझ ने ग्रामीणों के आक्रोश को शांत करा दिया. एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि हादसे के बाद खलासी को हिरासत में ले लिया गया है. किसी कार्य को लेकर दोनों खलवा इनार के पास मुख्य पथ के किनारे खड़े होकर ऑडिटर के आने का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए. वही टेलर की चालक हादसा के बाद मौके से भाग निकला चालक की तलाश की जा रही है. इस घटना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडेय ने गहरा दुख जताया हैं. घटनास्थल पर पहुंचे डुमरांव विधायक डॉ अजीत कुमार सिंह ने कहा कि दुख कि इस घड़ी में मैं पीड़ित परिवार के साथ हर समय खड़ा रहूंगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >