Crime News: पत्नी को उसके प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखते ही बौखलाया पति, बटखारे से मारकर की हत्या

Crime News: बिहार के बक्सर जिले से खबर सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की बटखारे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मामला अवैध संबंध का बताया जा रहा है. घटना के बाद हड़कंप मच गया तो वहीं पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Crime News: बिहार के बक्सर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. चौंकाने वाली बात यह है कि, पति ने खुद ही हत्या की जानकारी पुलिस को दी. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. यह पूरा मामला जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव का है. वहीं, इस घटना के पीछे अवैध संबंध की बात कही जा रही है. इधर, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.  

पत्नी को उसके प्रेमी संग पकड़ा

इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, लाखनडिहरा गांव निवासी सुनील साह जब अपने घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के संग देख लिया. जानकारी के मुताबिक, गांव के ही एक युवक मैना पासवान संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. बस फिर क्या था, दोनों के बीच जोरदार बहस हुई. यह बहस इतनी आगे बढ़ गई कि, पति का पारा चढ़ गया और वह बौखला गया. देखते ही देखते उसने बटखारे से पत्नी पर हमला कर दिया. जिससे पत्नी की मौत हो गई.

मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

इस दौरान चौंकाने वाली बात यह थी कि, पति ने खुद ही हत्या की जानकारी पुलिस को दी. इस मारपीट की घटना में पत्नी के प्रेमी मैना पासवान को भी चोटें आई. लेकिन, किसी तरह वह मौके से भाग निकला. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, थानाध्यक्ष शंभू भगत के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटना स्थल से ही पति को गिरफ्तार कर लिया और पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Also Read: Viral Video: बिहार में ट्रक ड्राइवर को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ते अफसर, वीडियो हो रहा खूब वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >