Buxar News: आज से घर-घर पेयजल की गुणवत्ता की जांच करेगी नगर परिषद की टीम

नगर के हर घर की पेयजल की गुणवत्ता की जांच करायी जायेगी. इसको लेकर नगर परिषद ने दो सदस्यीय पांच टीमों को किट देेकर मंगलवार से शुभारंभ किया गया.

बक्सर. नगर के हर घर की पेयजल की गुणवत्ता की जांच करायी जायेगी. इसको लेकर नगर परिषद ने दो सदस्यीय पांच टीमों को किट देेकर मंगलवार से शुभारंभ किया गया. किट नगर परिषद कार्यालय परिसर में सीटी मैनेजर नीरज झां, नगर मिशन प्रबंधक कुमार अविनाश एवं संतोष राय के हाथों देकर शुभारंभ किया गया. इस दौरान सभी पूर्व से चयनित एवं प्रशिक्षित कर्मियों के द्धारा नगर के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्द्ध कराने के उदेश्य से योजना की शुरूआत की गई है. यह योजना अमरूत 2.0 के अंतर्गत अमृत मित्र ओमेन फॉर वाटर, वाटर फोर ओमेन के तहत स्वयं सहायता समूह के माध्यम से नगर में की जा रही जलापूर्ति के जल की गुणवत्ता की जांच किया जाएगा. जल की गुणवत्ता की जांच को लेकर टीम के सदस्यों को पांच किट उपलब्द्ध कराया गया है. सभी चयनित कर्मी डे नुलम से जु़ड़ी है. टीम घर-घर जाकर पेयजल की चौदह प्रकार की जांच करेगी. इसके साथ ही घराें से पेयजल की सैंपल लिया जाएगा. एक टीम में दो सदस्य शामिल है. एक किट से 100 घरों में पेयजल की 14 प्रकार की जांच की जाएगी. वहीं घर-घर पेयजल की सर्वे के साथ ही सैंपल लिया जाएगा. इस तरह से पांच किट से कार्य प्रारंभ किया गया है. इसके साथ ही पांच किट नगर परिषद में रिजर्व रखा गया है. पांच किट से जांच होने के बाद अन्य किट उपलब्द्ध कराया जाएगा. इसकी जानकारी नगर के सीटी मैनेजर नीरज झां ने कहा कि नगर वासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्द्ध कराने के उदेश्य से विभाग के निर्देश पर पेयजल की सर्वें डोर टू डोर कराया जा रहा है. इसके लिए तैनात कर्मियों को किट उपलब्द्ध करा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >